रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को पलामू जिले के बंदोबस्त कार्यालय के पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के मुख्यालय सूत्रों के अनुसार पलामू जिले के सिंगरा कला गांव निवासी संजय सिंह ने ब्यूरो से शिकायत की थी कि उसके हिस्से की जमीन उनके चचेरे भाई रामाधार सिंह और रामप्रवेश सिंह के नाम से खतियान में चढ़ गया था, जिसमें सुधार के लिए उसकी माँ के नाम से बंदोबस्त पदाधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किया गया है। इसमें हर तारीख में वह वहां जाते हैं। बंदोबस्त पदाधिकारी के न्यायालय के पेशकार त्रिपुरारी काम के एवज में 3000 रिश्वत की मांग कर रहे हैं और आग्रह करने पर पेशकार 25 सौ रुपए में मान गये। मामले की जांच में आरोप सही पाए गए। एसीबी टीम ने पेशकार को कार्यालय में 2500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
This post has already been read 6947 times!