रांची। हटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जयसवाल ने शुक्रवार को रातू, एतवा बाजार, काठीटांड़ चौक, शिव नगर, कामड़े, झिरी गांव, विवेकानंद, चटकपुर सहित अन्य जगहों पर पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
जयसवाल ने कहा कि चुनाव के माध्यम से आप जो सरकार चुनेंगे, वह सीधे-सीधे आपकी जिंदगी पर प्रभाव डालेगी। आपको कैसी सरकार चाहिए, एक स्थिर और विकास को दिशा देने वाली सरकार या फिर 14 वर्ष पहले जैसी अवसरवादी सरकारें, यह आपको तय करना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता ने झारखंड को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। 2014 में भाजपा की बहुमत वाली सरकार आई तो लोगों को सपना सच होता दिखाई दिया। लोगों के अंदर एक नई आशा की किरण जागी। पांच साल में रघुवर सरकार ने राज्य को एक दिशा दिखाई।
This post has already been read 7183 times!