धोनी के किसानी अवतार का क्रेज, रांची में आउटलेट खुलते ही उमड़ी भीड़

रांची : रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आउटलेट खुलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. खेती-किसानी को लेकर चर्चा में रहे ‘रांची के राजकुमार’ की दुकान पर खरीदार मनचाही सब्जी और अन्य सामान लेने आए.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी यानी माही का क्रेज रांची में सिर चढ़कर बोलता है. यही वजह है कि धोनी के किसानी अवतार को भी उनके प्रशंसकों की जबर्दस्त सराहना मिली. आज एक बार फिर यह क्रेज देखने को मिला, जब रांची में धोनी का आउटलेट यानी इजा फार्म हाउस की पहली दुकान खुली.

This post has already been read 5503 times!

Sharing this

Related posts