रांची। राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने गुरूवार को महापर्व छठ को लेकर शहर के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। उनके साथ रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित निगम के कई अधिकारी शामिल थे।
इस क्रम में मंत्री ने करम टोली तालाब, लाइन टैंक, बटम तालाब सहित अन्य तालाब का हाल जाना। साफ सफाई की स्थिति देख मंत्री ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि समय रहते निगम ने यह काम कर लिया है। इसी तरह मुहल्लों गलियों में भी फैले कूड़े का उठाव अगले 24 घंटे के अंदर कराएं, ताकि छठ घाट तक जाने वाले व्रतियों को गंदगी से होकर न गुजरना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां पर लाइट की व्यवस्था नहीं है, वहां तत्काल लाइट लगाएं और खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त करें।
क्योंकि छठ व्रती देर रात तक घर लौटते हैं। वहीं, रात दो बजे से ही घाटों पर उनका आगमन शुरू हो जाता है। जिन छठ घाटों पर गहराई अधिक है, वहां पर बांस की बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही नोटिस बोर्ड भी लगाने के लिए कहा, ताकि छठ व्रतियों को पता चलें कि उन्हें पानी में इतनी गहराई में नहीं जाना है। महापर्व छठ की शुरुआत गुरुवार नहाय खाय के साथ शुरू हो गई।
This post has already been read 8981 times!