दस आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रांची के नये सिटी एसपी बने सौरभ


रांची। झारखंड सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। रांची का नए सिटी एसपी सौरभ को बनाया गया है। वे चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे।

इस संबंध में मंगलवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में पदस्थापित सुदर्शन प्रसाद मंडल को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, एसीबी में पदस्थापित अश्वनी कुमार सिन्हा को गढ़वा का एसपी, गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल जैप-1 का समादेष्टा, रांची के सिटी एसपी हरी लाल चौहान को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं, साहेबगंज के एसपी हुदीप पी जनार्दनन को रांची के अपराध अनुसंधान विभाग का एसपी, धनबाद के ग्रामीण एसपी अमन कुमार को साहेबगंज का का एसपी और रांची के मुख्यालय वन डीएसपी अमित रेणु को धनबाद का ग्रामीण एसपी और साहेबगंज के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-9 के समादेष्टा कुमार रवि शंकर को एसीबी रांची का एसपी बनाया गया है।
वहीं, 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी साकेत कुमार सिंह को आईजी अभियान का पदभार सौंपा गया है। सिंह झारखंड जगुआर के डीआईजी थे। पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला को प्रोन्नति देते हुए पुलिस मुख्यालय का आईजी बनाया गया है। जबकि डीआईजी रांची अमोल बेनुकांत होमकर को पलामू डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

This post has already been read 7328 times!

Sharing this

Related posts