रांची। सामाजिक संस्था बाल विकास मंच की ओर से शुक्रवार को धुर्वा स्थित अम्बेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों को आत्मनिर्भर व सेहतमंद बनाने के लिए मार्शल आर्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ समाजसेवी अनिल कुमार राम एवं बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया। संस्था के मार्शल आर्ट गुरु विक्की कुमार गुप्ता और प्रह्लाद कुमार ने छात्र-छात्राओं और गरीब परिवार के बच्चों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाये। इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका संगीता कुमारी, प्राचार्य अमित कुमार, अमन कुमार, रोहन, अमन कुमार आदि उपस्थित थे।
This post has already been read 7714 times!