जनता के लिए खोला गया भारत-नेपाल सीमा पर झूला पुल

नैनीताल। भारत-नेपाल सीमा पर निर्मित अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। भारत और नेपाल के सहयोग से निर्मित यह पुल पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट तहसील की सीमा पर बसे डोडा और नेपाल के लाली क्षेत्र को आपस में जोड़ता। दोनों देशों के अधिकारियों ने एक संयुक्त कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को इस पुल को आम लोगों को समर्पित किया। इस पुल के निर्माण पर एक करोड़ 25 लाख रूपये लगात आयी है। इस पुल शुरु होने से भारत और नेपाल के हजारों लोगों को लाभ होगा। पुल के शुरु होने से दोनों देशों के बीच आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में परिवर्तन होगा। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट तथा डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस पुल की लंबे समय से मांग थी। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और रोजगार बढ़ेगा। भारत और नेपाल के बीच संबंध और प्रगाढ़ होगें। पुल के निर्माण के लिये नेपाल सरकार ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है।

This post has already been read 10013 times!

Sharing this

Related posts