विद्यार्थियों ने किया छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्योदय आश्रम का भ्रमण

रांची। गांधी दर्शन कार्यक्रम के तहत मोती राज सेवा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को कैंब्रियन पब्लिक स्कूल काटी ताड़ के विद्यार्थियों ने छोटा नागपुर  खादी ग्रामोद्योग संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के चेयरमैन परमा सिंह ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की। परमा सिंह ने कहा कि  डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा स्थापित एव महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में स्थापित की गई। इस खादी संस्था में जहाँ गरीब तबके के लोगों को रोजगार मुहैया  कराया जाता है। आजादी के समय में इस आश्रम  में क्रांतिकारियों द्वारा  अंग्रेजों से युद्ध करने के लिए इस आश्रम में रणनीति तैयार  की जाती थी एवं यहां पर कई स्वतंत्रता सेनानी आकर ठहरते  भी थे। उन्होंने कहा कि कभी झारखंड प्रान्त की सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी 1928 की खादी संस्था है। यहाँ से सुदूर छेत्रों में भी रोजगार मुहैया कराया जाता है। विद्यर्थियों ने यहाँ शैक्षणिक भर्मण में चरखा कैसे चलता है, धागा बनाने की प्रक्रिया, बुनाई की प्रक्रिया, बुनकरों से मिलकर कपड़ा बन।ने की विधि जानी, कितनी मेहनत से स्वदेशी कपड़ा बनाने की विधि जानी, आदि पूरे आश्रम में लगे तस्वीरों आदि कई पुरानी वस्तुओं को देखा और कई महत्वपूर्ण चीजों का अवलोकन कर अच्छा अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से छोटा नागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय कुमार चौधरी, सचिव  भावना देवी, समाजसेवी संजय जयसवाल, आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, अनुज वर्मा, अनिल कुमार राम, अमित कुमार साहू उपस्थित थे।

This post has already been read 6465 times!

Sharing this

Related posts