प्रधानमंत्री के पास झारखंड के लिए कोई विजन नहीं : कांग्रेस

रांची । प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कोई विजन नहीं है। खूंटी और जमशेदपुर की चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री को झारखंड की जनता ने बड़े धैर्य से सुना लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

ठाकुर मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष करके खूंटी के वो तमाम लोग और कई गॉंव के ग्रामीण, जिनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मामला चल रहा है। प्रधानमंत्री खूंटी की जनता से भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे थे, तो यह सवाल लाजमी है कि सरकार उन ग्रामीणों का विश्वास जीतें। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के बावजूद किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। पिछले 70 वर्षों में झारखण्ड में किसानों ने कभी आत्महत्या नहीं की थी। डबल इंजन की सरकार में 22 किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हुए।

यह वही प्रदेश है जहॉं डबल इंजन सरकार की 131 योजनाओं के क्रियान्वयन के बावजूद भूख से मौत होती है। पिछले पांच वर्षों में आदिवासियों ने अपना सबकुछ खो दिया। अपनी जमीन, जल, जंगल, स्वाभिमान अस्मिता सबकुछ भाजपा सरकार ने छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ किया गया और आदिवासियों को बेदखल करने की साजिश की गयी। इसलिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन जिसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उसे तुरन्त वापस किया जायेगा। जिस तरह से छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया है। नक्सलवाद पर भाजपा को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बिहार में जब हम अलग हुए थे तो चार जिले रेड कॉरिडोर में थे, जबकि भाजपा राज में 19 जिले अग्रवाद की चपेट में है। प्रेसवार्ता में प्रवक्ता जरीता लफांग, लाल किशोरनाथ शाहदेव, आलोक दूबे, शमशेर आलम मौजूद थे।

This post has already been read 6764 times!

Sharing this

Related posts