नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू खुद तो काफी फिट हैं और साथ ही वह समय-समय पर फिटनेस को लेकर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने विडियो क्लिप शेयर किए जिसमें वह पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। अरुणाचल से लोकसभा सांसद किरण रिजिजू ने एक विडियो शेयर किया जिसमें वह एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘फिटनेस आसान है। आओ, पसीना बहाएं, करो जो आपको पसंद हो लेकिन कुछ करो। गलत आदतों को छोड़ो, ड्रग्स से दूर रहो, फिट और स्वस्थ रहो।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आइए, कुछ समय सुबह या शाम खुद के लिए दें। फिट इंडिया मूवमेंट, लोगों का अभियान है क्योंकि हम फिट तो इंडिया फिट।’ उन्होंने एक और विडियो शेयर किया जिसमें वह बोतल कैप चैलेंज लेते दिख रहे हैं। उन्होंने किक से पानी से भरी बोतल का ढक्कन खोलकर दिखाया। रिजिजू ने लिखा, ‘हम योग, वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग, एक्सरसाइज कर सकते हैं या कोई खेल सकते हैं, आप कुछ भी करो जो आपको पसंद हो लेकिन पसीना बहाने के लिए कुछ करिए।’
This post has already been read 6910 times!