छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में 19 लाख के इनामी नक्सली सहित छह नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के सामने आज बुधवार आत्मसमर्पण किया है। इनमें इनके प्लाटून कमांडर व डिप्टी कमांडर शामिल है। बताया जा रहा है कि, इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में सभी पर कुल मिलाकर 19 लाख का इनाम घोषित है।
इन नक्सलियों में दो महिला नक्सली भी शामिल है। इन नक्सलियों पर कई वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, बस्तर में चलाए जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत पूरे संभाग में आए दिन नक्सली कहीं आत्मसमर्पण कर रहे हैं तो कहीं नक्सली गिरफ्तार हो रहे है। बीजापुर जिले में एसपी दिव्यांग पटेल व कमांडेट आलोक भट्टाचार्य के समक्ष कुल 6 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों के प्लाटून कमांडर पर 8 लाख का इनाम घोषित था। डिप्टी कमांडर पर भी सरकार ने 8 लाख का ही इनाम रखा था। वहीं एक नक्सली पर 2 लाख और एक पर 1 लाख का इनाम घोषित था।
This post has already been read 6692 times!