अमेरिका के नेबरासका के राज्य के स्कूलों में सिख धर्म की शिक्षा मिलेगी

लॉस एंजेल्स । नेबरासका के स्कूलों में बच्चों को सिख धर्म की शिक्षा दी जाएगी। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर की गई घोषणा पर अमेरिका में नेबरासका बारहवां राज्य हो गया है, जहां स्कूलों में बच्चों को सिख धर्म की शिक्षा दीक्षा मिल सकेगी। शुक्रवार को नेबरासका राज्य शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों में सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों में सिख धर्म के बारे में अधिकृत तौर पर पाठ्यक्रम को अनुमति दी है। 

बोर्ड के इस आदेश के बाद राज्य के तीन लाख 18 हजार 853 स्कूली बच्चों को सिख धर्म के बारे में जानने-समझने का मौका मिल सकेगा। नेबरासका शिक्षा बोर्ड से एक साल पहले सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों में सिख धर्म के बारे में एक अध्याय जोड़े जाने का निवेदन किया गया था। 

सिख कुआएलेशन की निदेशक पृथपाल कौर ने बोर्ड का आभार जताया है। साथ ही नेबरासका के स्थानीय सिख समुदाय के अथक परिश्रम की भी सराहना की है। 

This post has already been read 5816 times!

Sharing this

Related posts