रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से अरगोड़ा स्थित न्यू पुंदाग में जरूरतमंद महिलाओं के बीच शनिवार को आयरन की गोली और टॉनिक सिरफ वितरित की गई। फाउंडेशन के सदस्य आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शारदा फाउंडेशन की टीम ने न्यू पुंदाग बस्ती में स्वास्थ्य जांच में पाया कि यहां की महिलाओं के बीच आयरन की कमी है। इसे देखते हुए शारदा फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं के बीच आयरन की दवा, टॉनिक वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जागरुकता के अंतर्गत न्यू पुंदाग बस्ती में शारदा फाउंडेशन की टीम के द्वारा घर घर जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
This post has already been read 6698 times!