सांसद संजय सेठ बुढ़मू प्रखंड में आभार यात्रा निकाला

बुढ़मू। नवनिर्वाचित रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद ऐतिहासिक जीत के बाद आभार यात्रा के तहत बुढ़मू प्रखंड का दौरा किया । इस दौरा के दौरान ठाकुर गांव, बुढ़मू , उमेडंडा,  गुतरू आदि क्षेत्रों में लोगों से मिलकर ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त करते हुए पैर छूकर आशीर्वाद लिया। और कहा प्रखंड क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं का समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी से वार्ता करने के बाद छोटी बड़ी अन्य समस्याएं और साथ ही योजनाओं का लाभ सभी जनता को पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही  सब के लिए मैं एक चौकीदार बनकर क्षेत्र में कार्य करूंगा। हर दो महीने में अपने जनता के समक्ष आकर उनके समस्याओं का जायजा लूंगा। अपने कार्यकाल के पांच वर्ष तक जनता के बीच कार्य करता रहूंगा। जो हमारे समर्थन में थे। और जो नहीं थे। उन सभी जनता हमारे लिए बराबर है ।हम सबके साथ है । किसी के साथ मतभेद नहीं होगा। और सबका साथ सबका विकास के तहत  कार्य किया जाएगा । और पूरे रांची लोकसभा क्षेत्र केजनताओं का सुख दुःख में अपनी  जिम्मेवारी मैं समझता हूँ। किसी जनता को समस्या के लिए मेरे पास जाना नहीं पड़ेगा। ऐसा हम व्यवस्था बनायेंगे। वहीं वर्तमान के स्थानीय विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में भी कांके विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहसिक जीत भाजपा दर्ज करेगी। इसी दौरान बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के गुतरू में जिप उपाध्यक्ष रांची पार्वती देवी के नेतृत्व में महिला ग्राम संगठन का कार्यालय का उद्घाटन संजय सेठ के द्वारा फीता काटकर कराया गया।  आभार यात्रा में डॉ जीतू चरण राम कांके विधानसभा के विधायक, सुनील साहू ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री ,मोहन जायसवाल ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री, सुनील साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मनोज बाजपाई, राम कुमार दुबे 20 सूत्री जिला सदस्य ,जगलाल महतो बुढ़मू मंडल अध्यक्ष, लाल पशुपति नाथ शाहदेव , उत्पल नाथ शाहदेव, राजेंद्र देव सिंह, राजू गोस्वामी ,सुरेश महतो ,तारकेश्वर भारती, गोपी मुंडा, शर्मा महतो, लक्ष्मी नारायण भारती, चंदन पाल, विष्णु गिरी, संजय पटेल आदि के साथ आभार यात्रा को सफल बनाया।

This post has already been read 26620 times!

Sharing this

Related posts