आजसू 22 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में करेगी संकल्प सभा

रांची। आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने 22 जून को राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में एक संकल्प सभा आयोजित करने का निर्णय किया है। 

सोमवार को यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता देवशरण भगत ने बताया कि 22 जून, 1986 को छात्र नौजवानों ने अलग झारखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष की गति को और तेज करने का संकल्प लिया था। उस संघर्ष की देन है अलग राज्य झारखंड राज्य का निर्माण होना। उन्होंने कहा कि छात्र नौजवानों के अथक संघर्ष से अलग राज्य तो मिल गया, लेकिन उनके अलग राज्य के उद्देश्य अभी भी अधूरे हैं। उन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आजसू 22 जून को हर विधानसभा क्षेत्र में संकल्प सभा करेगी।

This post has already been read 6655 times!

Sharing this

Related posts