रांची। झारखंड सरकार ने दावा किया है कि बहुप्रतिक्षित रांची-जमशेदपुर रोड का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा हो जायेगा। इसमें जो बाधा आ रही थी,
उसे दूर कर लिया गया है। पथ निर्माण सचिव केके सोन ने शुक्रवार को
प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 2020 तक यह रोड बनकर तैयार हो
जायेगा। सोन सूचना भवन में अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे। सोन ने कहा
कि विभाग ने पिछले साढ़े चार वर्ष में 5575 किमी सड़क का
निर्माण कराया है। इनमें पुर्ननिर्माण, मरम्मत शामिल हैं। राज्य
में 2014 तक 7939 किमी रोड का निर्माण
किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 3.39 किमी
रोड का निर्माण हो रहा है। पहले 1.55 किमी होता था। रोड
निर्माण में दोगुना की वृद्धि हुई है। साढे चार वर्ष में 122 उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है। जबकि पहले 127 ही हुआ था। सोन ने कहा
कि आगामी चार माह में विभाग ने 400 किमी रोड निर्माण का लक्ष्य रखा
है। साथ ही 15 पुल का भी निर्माण कराया जायेगा। इनमें छतरपुर-जपला, देवघर-मधुपुर, घाघरा-नेतरहाट, हजारीबाग-कटकमसांडी, पिठोरिया-ठाकुरगंज,
चाईबासा-टोन्टो, सरायकेला-राजनगर आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर-साहेबगंज
पथ पर आवागमन जारी है। रिंग रोड को लोकार्पित किया गया है। दोनों हिस्से एनएचआई
द्वारा बन रहा है। इसके लिए टेंडर निकल चुका है। इसकी समय सीमा 18 माह की है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट क्षेत्र वाले सड़कों का भी निर्माण
कराया जा रहा है। राज्य के 24 में 19 जिले
आकांक्षी हैं। इन जिलों में आधारभूत संरचना को विकसित करना है। यह प्राथमिकता के
तौर पर है। उन्होंने कहा कि भारत माला परियोजना के तहत संबलपुर-रांची, रायपुर-धनबाद के
प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गंगा पुल के लिए टेंडर हुआ था, लेकिन नहीं हो पाया। इसका रि-टेंडर हुआ है। रि-टेंडर प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह अगस्त रखी गयी है। उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता (असैनिक) के पद पर सीधी
नियुक्ति के लिए पथ निर्माण विभाग के कुल 228 रिक्त पदों,
जल संसाधन विभाग के 383 तथा पेयजल विभाग के 26
रिक्त पदों की अधियाचना झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को प्रेषित
की गयी है। इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता (यांत्रिक) के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए
जल संसाधन विभाग के कुल 84 रिक्त पदों तथा पेयजल एवं
स्वच्छता विभाग के कुल 11 रिक्त पदों की अधियाचना भी
जेपीएससी को प्रेषित की गयी है। उन्होंने कहा कि कनीय अभियंता (असैनिक) के पद पर
सीधी नियुक्ति के लिए पथ निर्माण विभाग के कुल 237 रिक्त
पदों की अधियाचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा
विभाग के माध्यम से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को है। झारखंड अभियंत्रण सेवा
नियुक्ति नियमावली, 2016 (संशोधित) के अंतर्गत अधीक्षण
अभियंता (असैनिक) के कुल 38 तथा मुख्य अभियंता के चार पदों
पर प्रोन्नति अगस्त या सितम्बर महीनें में दी जायेगी।
This post has already been read 9237 times!