राज्य में रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग की हालत सबसे खराब

झारखंड : झारखंड में कोरोना बेकाबू हो गया है। मरीजों की संख्या रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। 24 घंटे में राज्य में 3480 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 1393 रांची के हैं। कुल 28 लाेगाें की माैत भी हुई। मृतकाें में रांची के 5, धनबाद के 9, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह व काेडरमा के 2-2 और देवघर, गाेड्डा, जामताड़ा, रामगढ़, सिमडेगा व पश्चिम सिंहभूम के 1-1 लाेग हैं।

झारखंड में बेकाबू होते कोरोना का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां का ग्रोथ रेट और डबलिंग रेट देश के औसत आंकड़ों से ऊपर चला गया है। देश भर में 7 डेज ग्रोथ रेट जहां 0.91 फीसदी है तो झारखंड का ग्रोथ रेट 1.67 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं डबलिंग रेट देश का जहां 76.16 फीसदी है तो झारखंड का 41.85 फीसदी है। फिलहाल देश का औसतन रिकवरी रेट 88.30 फीसदी है तो झारखंड का रिकवरी रेट 85.47 फीसदी हो गया है।

राज्य में रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग की हालत सबसे खराब है। राज्य में कुल एक्टिव केस 22,290 हैं। इनमें रांची में 7641, पूर्वी सिंहभूम में 2276 और हजारीबाग में 899 हैं। यानी करीब 50 फीसदी मरीज इन तीन जिलों में ही हैं। यहां बेड के लिए मारामारी मची है

This post has already been read 4739 times!

Sharing this

Related posts