रांची : सामाजिक संस्था बाल विकास मंच की ओर से धुर्वा स्थित अम्बेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में विद्यार्थियों ने अदभुत पहल की है। शहर में कंकरीट भी अब जंगलों में तब्दील होती जा रही हरियाली को बचाने के लिए स्कूल में छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने 51 पेड़ गोद लिए हैं, जिनको रक्षाबंधन और भैयादूज के अवसर पर भी राखी बांधी जाएगी। वे शहर के आस पास के गांव-गांव जाकर वृक्ष बचाने की अपील भी करेंगीं।
छात्राओं ने 51 पेड़ों को राखियां बांधी। उन्होंने एक अनोखी पहल करते हुए पेड़ों से भाई का रिश्ता कायम किया। रक्षाबंधन से पहले इन बहनों ने वृक्ष भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र सजाकर उनकी रक्षा का वचन लिया है।
राखी बांधने कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी अनिल कुमार राम, बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, स्कूल की निदेशिका संगीता कुमारी, प्राचार्य अमित कुमार ने कहा कि ये अद्भुत पहल है। पेड़ पौधे हमारे जीवन के अभिंग अंग है। इसकी रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने कहा कि वह हर साल वृक्षों को राखी बांधेंगीऔर गोद लिए गए 51 वृक्षों की पूरी रक्षा करेंगी। लोगों से वृक्ष नहीं काटने की अपील करेंगी। यदि कोई पेड़ काटता पाया जाता है तो उसे सजा दिलाने से भी पीछे नहीं हटेंगी।
This post has already been read 7146 times!