स्वदेश लौटे राहुल गांधी, महाराष्ट्र-हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए हैं और वह महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में 13 और 15 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे।

हरियाणा में वह 14 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले विदेश जाने के लिए राहुल गांधी आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। भाजपा ने राहुल के विदेशी दौरों को लेकर उन पर कटाक्ष किया था। कांग्रेस ने यह नहीं बताया था कि राहुल कहां गए थे लेकिन पार्टी ने उनके दौरों का बचाव करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और निजी जीवन में अंतर है और राजनीति में निजी जीवन का सम्मान किए जाने की जरूरत है।

This post has already been read 7090 times!

Sharing this

Related posts