रांची । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि राज्य सरकार के इरादे नेक, वायदे नेक और कार्यक्रम भी नेक हैं। रघुवर सरकार जाेे कहती हैै उसे करकेे दिखाती है।
शनिवार को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से लाखों किसानों को लाभांवित किए जाने के मौके पर गिलुवा ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसानों को समर्पित है। रघुवर सरकार जो कहती वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश का किसान खुश है। राज्य सरकार ने केंद्रीय सहायता के अतिरिक्त प्रति एकड़ पांच हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराकर देशभर में अनूठी पहल की है। गिलुवा ने प्रदेश भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित सरकार को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने अपने नारों और खोखले वायदों से जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार लगातार किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। गिलुवा ने कहा कि 2022 तक किसानों कि आय झारखंड में दोगुनी नहीं बल्कि चौगुनी तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने अपने व्यस्ततम समय के बीच झारखंड के किसानों के बीच आकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज योजनाओं की शत-प्रतिशत राशि लाभुकों के खाते में जा रही है। इस प्रक्रिया में बिचौलियों का कोई स्थान नहीं है।
This post has already been read 8722 times!