हजारीबाग। रघुवर दास ने कहा कि पिछले 14 वर्षों में गठबंधन सरकारों के कारण भ्रष्टाचार व कुशासन के चलते राज्य विकास से वंचित रहा है। अब विकास के लिए राज्य की चर्चा होती है, भ्रष्टाचार के लिए नहीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में रविवार को रघुवर दास ने कहा कि झारखंड नक्सलवाद मुक्त राज्य की ओर बढ़ रहा है। झारखंड को कुपोषण मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने हजारीबाग, रामगढ़ सहित राज्य के आठ जिलों में कान्हा दूध योजना की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत एक लाख बच्चों को प्रतिदिन 200 मिली लीटर दूध दिया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अभीतक 5.28 लाख आवास पूरा किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 3.19 लाख आवास पूरे कर लिए जाएंगे। 2022 तक शेष पांच लाख आवास भी पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से बच्चियों की पढ़ाई और शादी तक की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि प्रथम चरण में राज्य के 21, 878 किसानों को स्मार्ट फोन मिलेगा।
This post has already been read 12785 times!