सशक्त और धारदार तरीके से बातों को मीडिया के समक्ष रखेंः डॉ. उरांव

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की पार्टी के मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग के साथ बैठक

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने शनिवार को रांची के कांग्रेस भवन में मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें विभाग द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया एंड कम्यूनिकेशन को सशक्त और धारदार तरीके से अपनी बातों को (प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक) मीडिया में रखने की आवश्यकता है। केन्द्र और राज्य सरकार की नाकामियों को ज्यादा से ज्यादा उजागर करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। आम आवाम की आवाज बनना विपक्षी पार्टी होने के नाते हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य सरकार का कोई भी जनविरोधी मुद्दा दबना नहीं चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन राजेश ठाकुर ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ जोनल एवं जिला प्रवक्ता की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और एआईसीसी के मीडिया विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ. राजेश गुप्ता, डाॅ. एम तौसीफ, कुमार राजा, आभा सिन्हा और ईश्वर आनंद उपस्थित थे।

गुमला में कार्तिक उरांव समाधि स्थल पर माल्यार्पण करेंगे रामेश्वर उरांव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव रविवार को गुमला और लोहरदगा जिले के दौरे पर जाएंगे। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. एम तौसीफ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुमला में सबसे पहले कार्तिक उरांव की समाधि स्थल पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12ः30 बजे से जिला उरांव कल्याण समाज सरना समिति द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में शामिल होंगे। डाॅ. तौसीफ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. उरांव दोपहर 2ः30 बजे गुमला से लोहरदगा के लिए प्रस्थान करेंगे। लोहरदगा में आयोजित करमा महोत्सव में भाग लेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात शाम 5 बजे लोहरदगा से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

This post has already been read 7560 times!

Sharing this

Related posts