पंजाब सरकार ने प्राकृतिक गैस पर वैट घटाकर तीन प्रतिशत किया

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर को 14.3 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पंजाब प्राकृतिक गैस पर सबसे कम वैट वाला उत्तरी राज्य हो गया है।

पंजाब में प्राकृतिक गैस पर वैट की दर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ से कम हो गई है। बयान में कहा गया है कि इससे राज्य की औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित होंगी। इस कदम से गोविंदगढ़ और लुधियाना की औद्योगिक इकाइयों को परंपरागत ईंधन के बजाय प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

This post has already been read 6876 times!

Sharing this

Related posts