प्रियंका चोपड़ा किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती है

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती है। जब से प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है तब से ऐसा एक दिन नहीं जाता है जबकि वह चर्चा में न रहती हों। प्रियंका भी सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। मॉडलिंग के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना, फिर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका राजनीति में भी कदम रखना चाहती हैं। प्रियंका ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। इससे भी आगे जाते हुए प्रियंका ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति निक कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें। हालांकि प्रियंका ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि निक को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा अब फरहान अख्तर साथ शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अपने कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं।

This post has already been read 6168 times!

Sharing this

Related posts