प्रियंका चोपड़ा ने शादी में उड़ाए 4 दिन में तीन करोड़ रुपये

मुंबई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को पूरा 1 साल हो गया है। इस दौरान इस जोड़ी की शादी से जुड़ा एक खुलासा हुआ है। दरअसल, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत चटवाल ने उम्‍मेद भवन में हुई प्रियंका और निक की शादी से इस होटल को हुए मुनाफे का खुलासा किया है। बता दें ‎कि उन्होंने ‎सिर्फ चार दिन की शादी में होटल के पूरे 3 महीने के खर्चे के बराबर खर्चा ‎किया है।

बता दें ‎कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी दुल्‍हे निक जोनास से जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में शादी की थी। इस रॉयल वेडिंग में यूं तो सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे, लेकिन फिर भी इस शादी में “देसी गर्ल” ने काफी भारीभरकम रकम खर्च की थी। इसकी जानकारी पुनीत चटवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका और निक ने इस शादी में चार दिनों के लिए इस होटल में तीन करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। दरअसल, उनकी शादी के दौरान पूरे पैलेस को चार दिनों तक बुक किया गया था।

इन चार दिनों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के यहां प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी थी। इसके आगे पुनीत चटवाल ने कहा, “इस लिहाज से देखा जाए तो हमारे पास इतना रेवेन्यू आ गया था कि हम तीन महीनों तक आराम से काम कर सकते हैं।” बता दें कि प्रियंका और निक की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। इस शादी के बाद प्रियंका ने दिल्‍ली और मुंबई में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्‍शन भी दिया था।

This post has already been read 8049 times!

Sharing this

Related posts