नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस के मौके पर बुधवार को सभी नौसैनिकों को शुभकामनाएं दी।
कोविंद ने बुधवार को ट्विटर पर दिए बधाई संदेश में कहा, ‘नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों और जवानों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, व्यापारिक समुद्रिक मार्गों को सुरक्षित रखने और आपातस्थिति में नागरिकों की सहायता करने के लिए आपकी प्रतिबद्धता पर राष्ट्र को गर्व है।’
कोविंद ने अपने संदेश में नौसैनिकों से आगे कहा कि ‘आप ऐसे ही जल क्षेत्र में राज करते रहें। जय हिंद।’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा ‘नौसेना दिवस के मौके पर हमारे बहादुर जवानों को सलाम। उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान ने हमारे राष्ट्र को मजबूत और सुरक्षित बनाया है।’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ‘नौसेना दिवस पर मैं नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं।’ सिंह ने कहा- ‘भारतीय नौसेना में राष्ट्र के प्रति अटूट विश्वास और गर्व है। यह भारत की समुद्री शक्ति का प्रकटीकरण है। हम उनके अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं।
This post has already been read 6369 times!