अंतर-धार्मिक संबंधों पर आधारित है प्रतीक बब्बर की ‘याराम’, 18 अक्टूबर को रिलीज होगी

मुंबई। फैशन कोरियोग्राफर ओवेस खान निर्देशक बन गए हैं। ओवेस ने अपनी पहली फिल्म ‘याराम’ का निर्देशन किया है। यशवी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म विजय मूलचंदानी द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। ‘याराम’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर, सिद्धांत कपूर, इशिता राज के अलावा दलीप ताहिल और अनिता राज मुख्य भूमिका में है। सिद्धांत कपूर ने ट्वीट किया-‘मैं फिल्म ‘याराम’ को लेकर बहुत उत्साहित हूं। ‘याराम’ का टीजर 19 सितंबर को रिलीज होगा। 

इशिता राज ने मंगलवार को ट्वीट किया-‘क्या दोस्ती प्यार पर हावी हो सकती है या प्यार दोस्ती पर हावी हो सकता है??? हमें अक्सर यह आश्चर्य होता है। है न? तो यह जानने के लिए ‘याराम’ को देखना न भूलें! यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 2 दिन में टीजर रिलीज होगा!! इशिता ने प्रतीक बब्बर, सिद्धांत कपूर और ओवेस खान को भी टैग किया।

फिल्म ‘याराम’ की शूटिंग मॉरिशस में की गई है। फिल्म ‘याराम’ अंतर-धार्मिक संबंधों पर आधारित है। फिल्म में इशिता राज मुस्लिम लड़की जोया की भूमिका निभा रही है, वहीं प्रतीक बब्बर हिंदू लड़के रोहित बजाज की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी तीन मित्रों के इर्द गिर्द घूमती है। रोहित बजाज अपने धर्म को बदलने का फैसला करता है, ताकि वह मुस्लिम लड़की से शादी कर सके। फिल्म में प्रतीक बब्बर की मां का रोल बीते जमाने की अभिनेत्री अनीता राज निभा रही है। फिल्म में दिलीप ताहिल प्रतीक के पिता बने हैं और उनका नाम संघर्ष बजाज है।

This post has already been read 8218 times!

Sharing this

Related posts