भाजपा के लिए नीति व सिद्धांत के कोई मायने नहीं: शमशेर आलम

रांची झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेेटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा है कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए हमेशा से ही स्वार्थ और खरीद फरोख्त की राजनीति करती रही है। उसकी यह राजनीति देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जानी जाती है। बुधवार को यहां उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और स्वार्थ की राजनीति कर राष्ट्रवाद और विकासवाद के नाम पर राज्य व देश को खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जितने भी जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी भाजपा में शामिल हुए हैं, ये सभी जुगाड़ की राजनीति पर विश्वास करने वाले लोग हैं। इनका उद्देश्य जुगाड़ से विधानसभा तक पहुंचने का है। इनके लिए पार्टी की नीति एवं सिद्धांत कोई मायने नहीं रखता है। ऐसे लोग से समाज या क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते हैंं। उन्होंने कहा कि जो प्रतिनिधि खुद के बारे में न्याय नहीं कर पाया हो, वो जनता के साथ कैसे न्याय करेगा। आलम ने कहा कि भाजपा सभी दागी नेताओं को पार्टी में शामिल कर खुद को स्वच्छ बता रही है। राज्य की जनता बहुत ही समझदार है। इस बार के चुनाव में जनता दलबदलू प्रतिनिधियों को अच्छी तरह से सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि जनता जर्नादन को वैसे जनप्रतिनिधियों को पहचानने की जरूरत है, जो जनता वोट प्राप्त कर दूसरे दलों केे लिये करोड़ों रुपये मेें  बिकने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक भानु प्रताप दवा घोटाला एवं पूर्व डीजीपी डीके पांडेय बाकोरिया कांड में मुख्य आरोपित हैंं, इनका न्यायालय में मामला चल रहा है। ऐसे दागी नेताओं को भाजपा में शामिल कर दाग मुक्त करने का काम भाजपा पार्टी लगातार कर करती रही है , ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

This post has already been read 7858 times!

Sharing this

Related posts