रांची । झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रांची आना, राज्य के लिए गौरव की बात है।
सिंह सोमवार को अनगड़ा मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। योग दिवस की तैयारी एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे प्रदेश की जनता में उत्साह का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जिला, मंडल एवं पंचायत स्तर तक आयोजित होगा। पार्टी कार्यकर्ता अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। रांची महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। अभी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।
This post has already been read 7291 times!