प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक स्मारकों के खुलने का समय बढ़ाने का किया स्वागत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के दस ऐतिहासिक स्मारकों के खुलने का समय बढ़ाने के संस्कृति मंत्रालय के निर्णय को स्वागत योग्य कदम बताया है।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है। इससे अधिक संख्या में लोग इन स्थानों पर जा सकेंगे और अतुल्य भारत के पहलुओं के बारे में जान सकेंगे। उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ने दिल्ली स्थित हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग मकबरा सहित देश के दस मशहूर ऐतिहासिक स्मारकों के खुलने का समय बढ़ा दिया है। अब ये स्मारक आम जनता के लिए सूर्योदय से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे।


इन ऐतिहासिक इमारतों के खुलने का समय बढ़ाया गया है

1) राजरानी मंदिर परिसर, भुवनेश्वर, ओडिशा

2) दूल्हादेव मंदिर, खजुराहो, छतरपुर, मध्य प्रदेश

3) शेख चिल्ली मकबरा, थानेसर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा

4) सफदरजंग मकबरा, दिल्ली 5) हुमायूं का मकबरा, दिल्ली

6) कर्नाटक के पट्टडक्कल में स्मारकों का समूह, भागलकोट, कर्नाटक

7) गोल गुम्बज, विजयपुर, कर्नाटक

8) मंदिरों का समूह, मारकंडा, चामुर्सी, गढ़चिरोली, महाराष्ट्र

9) मान महल, वेधशाला, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

10) रानी-की-वाव, पाटन, गुजरात।

This post has already been read 8092 times!

Sharing this

Related posts