रोजगार व नौकरी के सपने दिखाकर लोगों को किया जा रहा है भ्रमित : हेमंत सोरेन

मेदिनीनगर । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 14 साल से भाजपा ने झारखंड में शासन किया लेकिन आजतक झारखंडियों का सपना पूरा नहीं किया। सोरेन ने वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार बनते ही एक-एक वायदे को पूरा कर दिखाऊंगा। लोग झामुमो को सपोर्ट करें। राज्य में सुशासन, रोजगार सहित अन्य समस्याओं का समाधान सिर्फ झामुमो ही कर सकता है।

हेमंत सोरेन शनिवार को शिवाजी मैदान में बदलाव यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार और नौकरी के सपने दिखाकर झारखंड के लोगों भ्रमित कर रही है। सरकार रोजगार और नौकरी में दूसरे राज्यों के लोगों को जगह दे रही है। 
उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्रालय आज नरक विकास मंत्रालय हो गया है। नियोजन नीति के खिलाफ यहां के लोगों ने लाठियां खाई। आज इस क्षेत्र में जितनी जमीन है, उसमें 21 लाख एकड़ भाजपा की सरकार ने लूटने का काम किया है। डिजिटल दुनिया के नाम पर सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। सोरेन ने कहा कि किसानों को साल में 5000 रुपया देकर दिग्भ्रमित किया जा रहा है। झामुमो की सरकार बनने से यहां के किसानों को कई लाभ दिए जाएंगे। किसान बैंक खोला जाया और उसमें फसल के अलावा सब्जियां भी मिलेगी। राज्य की पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सवर्ण जाति के सभी गरीब बच्चों को मुफ्त स्कॉलरशिप दी जाएगी और महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।

This post has already been read 6901 times!

Sharing this

Related posts