भुवनेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अचल संपत्ति पांच साल में बढ़ कर तीन गुणा हो गई जबकि इसी समयावधि के दौरान उनकी पत्नी की संपत्ति बढ़ कर चार गुणा हो गई। वर्ष 2014-15 में ओराम की वार्षिक आय 8.68 लाख रूपये थी जो 2018-19 में बढ़ कर 13.23 लाख रूपये हो गई। ओराम ने सुंदरगढ़ लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जिसके साथ दिये गये हलफनामे में यह जानकारी सामने आई। हलफनामे में बताया गया है कि भाजपा के आदिवासी नेता की पत्नी झिंगिया ओराम की संपत्ति 2014-15 में 4.47 लाख रूपये थी जो 2018-19 में बढ़ कर 7.60 लाख रूपये हो गयी। ओराम के पास करीब 80,530 रूपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 50,650 रूपये की नकद राशि है।
This post has already been read 6829 times!