देवघर। देवघर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत लतासार गांव की रहने वाली एक वृद्ध महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्फुरण बीवी (65) अपने भतीजे और पोती के साथ घोड़मारा के पास गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इसी क्रम में बासुकीनाथ की ओर से आ रही बाइक (बुलेट) ने जोर से टक्कर मार दी। इससे महिला सहित उनकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल देवघर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद स्फुरण बीवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पोती का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक के साथ फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
This post has already been read 7060 times!