पश्चिम सिंहभूम व रांची ग्रामीण में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत

रांची,। प्रदेश भाजपा ने दो संगठनात्मक परिवर्तन किए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने शनिवार को पत्र जारी करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देशानुसार दो जिलों में नए अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। प्रकाश ने बताया कि मनीष राम पश्चिम सिंहभूम जिला व सुरेन्द्र महतो रांची ग्रामीण जिला के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इनके नेतृत्व में संगठन के मजबूती की कामना की है।

This post has already been read 7234 times!

Sharing this

Related posts