रांची। झारखंड कांग्रेस के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पांच अन्य कार्यकारी अध्यक्ष 28 अगस्त को एयर इंडिया विमान से रांची पहुंचेंगे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर नेताओं का जोरदार स्वागत किया जायेगा। प्रदेश कांंग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष के साथ मनोनीत पांचों कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, इरफान अंसारी, मानस और संजय लाल पासवान का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होगा। सभी सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा, स्वामी विवेकानन्द, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित अन्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद दो बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर दो बजे आयोजित एक स्वागत समारोह में सभी अध्यक्ष भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से पार्टी कार्यालय आने के दौरान रांची के सभी चौक-चौराहों पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि स्वागत समारोह में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सांसद गीता कोड़ा, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, डॉ. प्रदीप बलमुचू आदि नेता उपस्थित रहेंगे।
This post has already been read 6791 times!