मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म दरबार का नया पोस्टर दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया है। पोस्टर में वह एक्शन वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक चश्मा लगाया हुआ और हाथ में गन थामी हुए हैं। इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। रजनीकांत लगभग 25 साल बाद पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 1982 में रिलीज हुई फिल्म Pandian में पुलिस की भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। दरबार में रजनीकांत के अपोजिट एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में रजनीकांत के अलावा प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी और योगी बाबू जैसे स्टार्स काम करते नजर आएंगे। लायका प्रोडक्शंस इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। यह फिल्म 2020 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के कुछ देर बाद ही ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। रजनीकांत के कई फैंस ने इस पोस्टर को शेयर किया है। दर्शकों को उनका दमदार अवतार काफी पसंद आ रहा है।
This post has already been read 6842 times!