रांची। आजसू पार्टी ने दावा किया है कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत होगी। झारखंड से विपक्षी गठबंधन का पूरी तरह सफाया होगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवशरण भगत में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 13 पर कमल का फूल और एक सीट पर फल चढ़ा कर राज्य की समृद्धि के लिए प्रसाद चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की कुल 14 लोकसभा सीटों पर राजग गठबंधन की जीत होगी। एग्जिट पोल में झारखंड की 14 सीटें जीत रहे हैं और देश में 300 के पार जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं था, सिर्फ मोदी थे। झारखंड और देश की जनता ने मोदी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह लोकसभा सीट पर हमारी जीत निश्चित है मार्जिन भी हमारा ज्यादा रहेगा। प्रेस वार्ता में आजसू के उपाध्यक्ष हसन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
This post has already been read 9581 times!