- कई मामलों में थी पुलिस को तलाश, गिरिडीह में तीन मामले हैं दर्ज
देवघर। देवघर के एक अस्पताल से जमुई पुलिस और देवघर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हार्डकोर नक्सली मंटू यादव को गिरफ्तार किया गया है। देवघर एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को मंटू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मंटू यादव के खिलाफ गिरिडीह में तीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा भेलवाघाटी और लोकाय नयनपुर के थाने में भी इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। कुख्यात मंटू के खिलाफ झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के भाई नूनूलाल मरांडी के साथ-साथ जिप सदस्य मीरा तिवारी के घर पर हमला करने का मामला दर्ज है। कुख्यात नक्सली मंटू यादव की तलाश पुलिस सालों से कर रही थी, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई थी। मंटू यादव के घर पर जमुई पुलिस इससे पहले भी सरेंडर करने का इश्तेहार चिपका चुकी थी।
This post has already been read 7569 times!