रांची। रांची के नगड़ी प्रखंड के वृद्धाश्रम में रविवार को नगड़ी की सामाजिक संस्था, एक संकल्प और सोनी इंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ ने किया।
इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि आप इस खाली पड़े सरकारी वृद्धाश्रम में कई सामाजिक कल्याणकारी योजना चला सकते हैं। इसके लिए हम आपको हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं। सेठ ने कहा कि आप यहां लाइब्रेरी, अटल चिकित्सा शिविर, कंप्यूटर ट्रेंनिंग, कोचिंग सेंटर सहित राज्य सरकार के द्वारा सामाजिक कार्य के तहत कई योजनाएं चला सकते हैं। इसके लिए हम हर तरह से मदद करने का पूर्ण रूप से आश्वासन देते हैं।
संस्था के स्थानीय युवकों ने एक सौ यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री पंकज शाहदेव, प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष चूड़ामणि महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि केदार महतो, बलालोग पंचायत के पूर्व मुखिया साहिबा किस्पोट्टा, भोला महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
This post has already been read 7065 times!