7वीं लोकसभा में सर्वाधिक महिला सांसद, 78 ने लहराया जीत का परचम

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं और तय हो चुका है कि 17वीं लोकसभा की तस्वीर क्या होगी, इस बार के चुनाव में जहां भाजपा ने प्रचंड बहुत हासिल किया है वहीं कांग्रेस मात्र 52 सीटों पर सिमट गई है तो वहीं इस बार की विजयी सांसदों की लिस्ट में महिलाओं की संख्या 78 है।

इनमें से 40 महिला सांसद, भाजपा के टिकट पर जीत कर लोकसभा पहुंचीं हैं। इन 78 में से 27 महिला सांसद पहले से ही सांसद थीं। महिला भागीदारी के लिहाज से उत्तर प्रदेश और बंगाल आगे है, जिसने 11-11 महिला सांसदों को चुन कर भेजा है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुल 8049 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 724 महिला उम्मीदवार थीं। मौजूदा लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 64 है। कांग्रेस ने सर्वाधिक, 54 और बीजेपी ने 53 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था।

अन्य राष्ट्रीय पार्टियों में, बीएसपी ने 24, तृणमूल कांग्रेस ने 23, मार्क्सवादी कॉम्युनिस्ट पार्टी ने 10, भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी ने चार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, जबकि निर्दलीय महिला उम्मीदवारों की संख्या 222 थी।

This post has already been read 10732 times!

Sharing this

Related posts