रांची। देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण में चार लोकसभा सीटों धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम (सुरक्षित) के लिए रविवार की सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और पहले छह घंटे में दोपहर एक बजे तक 46 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने बताया कि धनबाद में 42.73, गिरिडीह में 48.52, जमशेदपुर में 47.34 और सिंहभूम में 46.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने वोट डाले। इस बीच राज्य पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि मतदान के दौरान अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
This post has already been read 6596 times!