मोमेंटम झारखंड का धरातल पर परिणाम सकारात्मक पहल : भाजपा

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार ने  मोमेंटम झारखंड में 210 से अधिक कंपनियों के साथ एमओयू किया था। इन्ही एमओयू में से 24 परियोजनाओ का एकसाथ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसी वर्ष शुभारंभ किया था, आज 95 प्रतिशत एमओ यू को धरातल पर उतारा जा चुका है। 
उन्होंने शनिवार को कहा कि निश्चित रूप से झारखंड आज अपने नवनिर्माण की नई गाथा लिख रहा है। एमओयू को जमीन पर उतारने की राज्य सरकार की पहल से  सरकार की छवि और भी भरोसेमंद बनी है। शुक्ल ने कहा है कि विपक्ष के नेता अपने चश्मे से देखकर राज्य सरकार की आलोचना करते है लेकिन इस पौने पांच  बर्ष में झारखंड की सरकार ने मुख्यमंत्री  रघुवर दास के प्रेरक नेतृत्व में विकास का काम करके देश और दुनिया में झारखंड के प्रति जहा भरोसा बढ़ाया है, वहीं झारखंड को विकसित राज्यों में शुमार कराया है।

शुक्ल ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के दौरान राज्य सरकार ने जो वायदे किये थे उसे प्राथमिकता के आधार पर सरकार ने पूरे कराए है। झारखंड में उद्योगों की स्थापना हुई ,रोजगार का सृजन हुआ, जो कहा सो किया। शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में पूरे राज्य में मिल रहे भारी समर्थन और उमड़ती भीड़ से विपक्षी दलों के होश उड़ गए है तथा वे अब अनर्गल प्रलाप पर उतर आए। झारखंड की जनता भाजपा सरकार के विकास रथ के साथ मजबूती से खड़ी है।

This post has already been read 7076 times!

Sharing this

Related posts