लॉस एंजेल्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में पसंदीदा व्यक्तियों में ताजा जारी सूची में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पछाड़ दिया है। मोदी के नाम के पीछे पोप फ्रांसिस, अमेरिकी व्यवसायी वारेन बफेट, दलाई लामा जैसे चर्चित नाम है। लंदन स्थित इंटरनेट आधारित ‘यूगाव’ की ओर से यह सूची जारी की गई है। इस सूची में माइक्रोसाफट के संस्थापक बिल गेट्स, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मार्शल आर्ट फिल्मों में सदाबहार जैकी चेन को क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। पहले बीस चहेते लोगों में सिने स्टार अमिताभ बच्चन(12वां), शाहरुख़ खान (16वां) और सलमान खान भी शामिल हैं। ‘यूगाव’ की ओर से जारी पसंदीदा महिलाओं की सूची में पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा शीर्ष पर हैं। वहीं इस सूची में भारतीय महिलाओं ने अपना स्थान बनाया है। भारतीय सिने स्टार दीपिका पादुकोण(13वां), प्रियंका चोपड़ा(14वां), ऐश्वर्या राय(16वां) और सुष्मिता सेन(18वाँ) शीर्ष 20 में शामिल हैं।
This post has already been read 5671 times!