मिस क्वीन ऑफ इंडिया तान्या सिन्हा का रांची पहुंचने पर स्वागत

रांची। राष्ट्रीय कला मंच व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( अभाविप ) की ओर से बुधवार को मिस क्वीन ऑफ इंडिया 2019 खिताब जीतकर बोकारो की तान्या सिन्हा का रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर तान्या सिन्हा ने कहा कि झारखंड की जमीन पर जन्म लेना मेरा सौभाग्य है। झारखंंड की संस्कृति एवं विरासत ने ही मुझे इसके काबिल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। मन्नपपुरम मिस क्वीन ऑफ इंडिया जीतने के बाद तान्या अब इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का  प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच्चि साज अर्थ रिसोर्ट में आयोजित प्रतियोगिता में तान्या ने झारखंंड का प्रतिनिधित्व कर केरल की निकिता थॉमस और दिल्ली की समीक्षा सिंह को पीछे छोड़ दिया था।  झारखंंड की तान्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी गांधीनगर स्कूल व बोकारो डीएवी स्कूल से की थी। इसके बाद जेवीएम श्यामली से 12वी की पढ़ाई की। अपने जीवन मे मॉडलिंग को सर्वाधिक महत्व देने वाली तान्या ने चेन्नई के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक किया। तान्या का परिवार बोकारो के सेक्टर 4 में रहता है। मांं नीलकमल सिन्हा डीपीएस चास की प्राचार्या हैंं, जबकि पिता डॉ. संजय कुमार सिन्हा लॉ मार्टिनियर स्कूल पटना के प्राचार्य हैंं। झारखंड की बेटी तान्या के खिताब जीतने पर पूरे राज्य के लिये गर्व की बात है।

This post has already been read 5429 times!

Sharing this

Related posts