- देवघर में राजद के सुरेश पासवान भाजपा के नारायण दास से आगे
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से जारी है। ताजा रुझान के अऩुसार, सारठ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार व मंत्री रणधीर सिंह 22,555 वोट के साथ बढ़त बनाये हुए हैं। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के उदयशंकर सिंह 20,208 के साथ दूसरे स्थान पर है। भाजपा इस सीट पर 2,347 मतों से आगे है। देवघर विधानसभा क्षेत्र में छठे राउंड पूरा होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के सुरेश पासवान 31,366 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वद्वी भारतीय जनता पार्टी के नारायण दास 14,994 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो उम्मीदवार प्रो. स्टीफन मरांडी भाजपा के मिस्त्री सोरेन से 4710 मतों से आगे चल रहे हैं। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार व मंत्री राज पलिवार 9779 के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी 8,666 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यहां भाजपा 1113 मतों से आगे है।
This post has already been read 6079 times!