पाकिस्तान में महिला अधिकार कार्यकर्ता के पिता की हिरासत पर मीडिया चुप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की महिला अधिकार गुलालई इस्माइल ने  अपने पिता के पेशावर हाईकोर्ट से 19 घंटे पहले अपहरण किए जाने पर चिंता जताई है और कहा है कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। उन्होंने मुख्यधारा की राष्ट्रीय मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह इस घटना का संज्ञान नहीं ले रही है और चुप्पी साधे हुई है। गुलालई ने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानों पाकिस्तानी मीडिया और सेना में समझौता हो गया है और देश में अघोषित मार्शल लागू हो गया है। इससे आम नागरिक सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। गुलालई ने कहा कि देश में नागरिकों के अधिकार सुरक्षित नहीं जिसे बरकरार रखने की जरूरत है। विदित हो कि गुलालई के वालिद को पेशावर हाईकोर्ट परिसर से आतंकी के वेश में नकाबपोश लोगों ने गुरुवार कोअपहरण किया, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें सेना अपनी हिरासत में उन्हें रखे हुए है। पाकिस्तान की इस घटना पर अमेरिका ने भी चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग में एशिया और दक्षिण एशिया के सहायक सचिव एलिस वेल्स ने पाकिस्तान से कहा है  कि देश में नागरिकों का अधिकार बरकरार खरखना चाहिए।

This post has already been read 7442 times!

Sharing this

Related posts