कांग्रेस का मेनिफेस्टो आतंकवादियों और देशद्रोहियों के प्रति सॉफ्ट दिखाने वालाः भाजपा

रांची। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन ने कहा कि राष्ट्रवाद, अंत्योदय, सुशासन और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस भाजपा के संकल्प पत्र के मूलमंत्र हैं। जहां एक ओर भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्र सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जुड़े विषयों को वरीयता दी गई है, वहीं कांग्रेस का मेनिफेस्टो आतंकवादियों और देशद्रोहियों के प्रति सॉफ्ट दिखाने वाला है। शुक्रवार को वे मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले वादे याद नहीं रखती। नेहरू के जमाने से कांग्रेस गरीबी हटाने का दावा कर रही है। उनके बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी यही कह रहे हैं। पांच पीढ़ी के लिए गरीबी हटाओ एक नारा बन गया है। वह खुद पिछले घोषणा पत्रों में किए गए वादे याद नहीं रखते। 2004 में कांग्रेस ने हर घर बिजली पहुंचाने का वादा किया था लेकिन 2014 तक नहीं पहुंची। 2014 में हमने सत्ता में आने के बाद 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। क्या कांग्रेस ने पिछले 72 वर्षों में गरीबों को 71 पैसे भी दिए हैं। भारत के लोग यह अच्छी तरह जानते हैं। अब उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। लोगों ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। पहले चरण में हुए मतदान से भी इसका रुझान मिलने लगा है।

This post has already been read 6599 times!

Sharing this

Related posts