नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जोको विडोडाे दूसरी बार राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने पिछले दिनों चुनाव जीत लिया था। मंगलवार को उन्होंने पांच साल के लिए दोबारा राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। उल्लेखनीय है कि पांच स्वतंत्र सर्वेक्षण समूहों के अनुसार विडोडो अपने प्रतिद्वंदी और राष्ट्रवादी नेता प्राबोवो सुबियांतो को हरा दिया है। सुबियांतो, सुहार्तो के सैन्य शासन में सेना के जनरल थे। जबकि राधानी जकार्ता के कुलीन वर्ग से कोई ताल्लुक नहीं रखने वाले विडोडाे ऐसे पहले नेता है जो राष्ट्रपति बने हैं। उनका कार्यकाल इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और लोकतंत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करेगा।
This post has already been read 6254 times!