रांची।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक 3 जून को बुलाई गई है। बैठक झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास में होगी।
यह जानकारी रविवार को झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने दी। पाण्डेय ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके अलावा झामुमो विधायक दल की बैठक भी बुलायी गयी है। झामुमो विधायक दल की बैठक 2 जून को मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास में होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव नतीजों की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा कई अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया जायेगा।
This post has already been read 7282 times!