जितेंद्र वर्मा बने झाविमो रांची महानगर के सदस्यता प्रभारी

रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के नेता जितेन्द्र वर्मा को रांची महानगर का सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया है। साथ ही यह निर्देश भी दिया है कि पार्टी की मजबूती के लिए रांची महानगर में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।

सदस्यता प्रभारी बनने के बाद वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से 18 जुलाई को जमशेदपुर में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इसकी शुरूआत करेंगे। इसके तहत पूरे राज्य में 15 दिनों के अंदर ढाई लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि महानगर प्रभारी के साथ-साथ राजधानी के सभी मण्डलों, प्रखंडों में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी मण्डलों में प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। इनमें धुर्वा में भूपेन्द्र सिंह, हटिया में राम मनोज साहू, डोरंडा में नजीबुल्लाह खान, अरगोड़ा में शिव शंकर साहू, सुखदेवनगर में मंतोष सिंह, गोंदा में अनिता गाड़ी सहित अन्य मंडलों के प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।

This post has already been read 6949 times!

Sharing this

Related posts